बुलंदशहर, जून 29 -- बुलंदशहर। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के मूडाखेड़ा नहर के निकट बाइक सवार दो लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक लुटेरा गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल सहित दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। सीओ खुर्जा शोभित कुमार अत्री ने बताया कि रविवार की रात कोतवाली खुर्जा नगर पुलिस मूड़ाखेड़ा नहर के पास संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बुलेट पर 02 संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखायी दिये। जिनको पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। जिस पर वह बाइक को तेजी से मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा कर घेराबंदी की गयी, तो खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घाय...