मुजफ्फर नगर, अप्रैल 2 -- शाहपुर। शाहपुर क्षेत्र के गांव कसेरवा रजवाहे के पास से चेकिंग के दौरान पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार रात गांव कसेरवा रजवाहे के रस्ते से पैदल जा रहे लोगों की चेकिंग की। इस दौरान सामने से पैदल आ रहे एक युवक को पुलिस ने रोककर पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान एक व्यक्ति ने फायरिंग कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए आरोपी को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम साजिद उर्फ भूटानी पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी दभेदी थाना बुढ़ाना बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद करते हुए आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.