पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, साथी फरार
जौनपुर, जून 26 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया और जलालपुर थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने बुधवार की देर रात हुई मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए सीतमसराय की ओर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में अरविंद राजभर निवासी जयरामपुर के बाएं पैर में गोली लगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.