पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल, तीन गिरफ्तार
बुलंदशहर, मई 19 -- डिबाई थाना पुलिस और स्वाट टीम देहात ने चोरी की घटनाओं में वांछित तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के आभूषण, नकदी, घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार और अवैध तमंचा बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार रात गालिबपुर तिराहे के पास तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त अंसार उर्फ भूरा ने बताया कि चोरी का कुछ सामान सुरजपुर मखैना के जंगल में छिपाकर रखा गया है। मंगलवार सुबह पुलिस जब उसकी निशानदेही पर जंगल में पहुंची, तभी उसने पहले से छिपाए गए तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अंसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.