पुलिस मुठभेड़ में एक पशु तस्कर घायल संग चार गिरफ्तार
आजमगढ़, नवम्बर 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। जीयनपुर पुलिस ने शुक्रवार भोर जोलहापुर गांव के पास मुठभेड़ में चार पशु तस्करो को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पशु तस्कर सालिम के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार पशु तस्करों के कब्जे से चोरी के दो गोवंश और एक बछड़ा बरामद किया गया। मौके से तमंचा, कारतूस, अर्टिगा कार, बाइक, चापड़, चाकू, तराजू समेत कटान के उपकरण मिले। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्कर आवारा पशुओं को पकड़कर सुनसान स्थानों पर अवैध कटान करते और मांस बेचते थे। घायल सालिम को अस्पताल भेजा गया है। अन्य आरोपियों से पूछताछ कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.