श्रावस्ती, फरवरी 12 -- श्रावस्ती, संवाददाता। इकौना पुलिस व एसओजी टीम की बुधवार रात चोरों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक चोर के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। टीम ने घेराबंदी कर घायल चोर के साथ ही मौके से उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया कर लिया। जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी का सामान, चोरी में प्रयुक्त उपकरण, एक बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किया। एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि इकौना थाने के निरीक्षक अपराध परमानन्द तिवारी व एसओजी प्रभारी दीपक कुमार दूबे बुधवार मध्य रात्रि थाना क्षेत्र में सदिंग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहन की जांच कर रहे थे। इस दौरान मोहनीपुर चौराहे से कैलाशपुर जाने वाले मार्ग मोड़ पर बिना नम्बर प्लेट एक बाइक पर तीन सवार आते दिखे। उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बाइक पर सवार एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार...