फरीदाबाद, अप्रैल 26 -- नूंह, केशव भारद्वाज। अपराध शाखा नूंह की टीम ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक वांछित बदमाश को काबू करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी के पैर में गोली लगी है।उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी पशु तस्करी के मामलों में सक्रिय था। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें गौ-तस्करी और गौकशी जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि लुहिंगा कलां गांव निवासी आरोपी शकीर शकीर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के लिए सक्रिय है, जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। शनिवार देर रात पुलिस से घिरा पाकर आरोपी ने पुलिस टीम को देखते ही गोली चलानी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चला दी। जिसमें एक गोली शकीर के पैर में जा लगी। जिससे वह लड़खड़ाकर जमीन पर ...