पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय चैन स्नैचर घायल, एक सिपाही भी जख्मी
शामली, जून 25 -- झिंझाना। बुधवार सुबह थाना झिंझाना क्षेत्र में पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक अंतरराज्यीय चैन स्नैचर गोली लगने से घायल हो गया, जबकि एक पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गया। वहीं उसका साथी पुलिस को चकमा देकर गन्ने के खेतों के रास्ते फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस द्वारा कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार की सुबह कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कसाना पुलिस टीम के साथ ऊन चौसाना मार्ग पर हरसाना कट्ठा पुल पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चौसाना की ओर से बिना नंबर प्लेट की सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए काठा नदी पटरी के रास्ते बसी की ओर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्काल पीछा किया, जिसके बाद बझेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.