पुलिस मुठभेड़ के बाद दुष्कर्म का आरोपी दबोचा, पैर में लगी गोली
बरेली, जुलाई 13 -- दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी। उसे फरीदपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक 11 जुलाई को भुता क्षेत्र के गांव मल्लपुर निवासी जुवेद उर्फ जुबेर ने क्षेत्र के ही एक गांव की किशोरी से दुष्कर्म किया था। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। रविवार को सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने टीम के साथ शिवपुरी गांव के पास नहर कोठी पर घेराबंदी की तो खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: दुष्कर्म में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस, बाइक, 37,690 नकद और एक मोबाइल बरामद किया। थाना प्रभारी राजकुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.