पुलिस मुठभेड़ के आरोपियों की जमानत खारिज
बरेली, अगस्त 13 -- बरेली, विधि संवाददाता। युवक का अपहरण करने और पुलिस टीम पर जानलेवा हमले के मामले में अपर जिला जज सप्तम कुलदीप कुमार की कोर्ट में आरोपी आकाश गंगवार और विमल की जमानत अर्जियों को खारिज कर दिया।एडीजीसी क्राइम राजेश्वरी गंगवार में बताया कि नौ मई 2026 की रात इज्जतनगर क्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने अभिषेक नाम के युवक का अपहरण कर लिया था। इज्जतनगर पुलिस ने गश्त के दौरान 12 मई 2026 की रात बाइक सवार दो बदमाशों को रोका तो उन्होंने सिपाही नीशू तिवारी के ऊपर फायर कर जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने आरोपी आकाश गंगवार और विमल को गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए आरोपी आकाश गंगवार और विमल की जमानत अर्जी पर अपर जिला जज सप्तम कुलदीप कुमार की कोर्ट में हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.