उरई, मई 18 -- उरई। संवाददाता उरई कोतवाली पुलिस के साथ एसजोजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार देर रात एक शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर चोरी, नकबजनी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत 13 मुकदमे दर्ज हैं तथा वह चार मामलों में वांछित चल रहा था। यह भी पढ़ें- पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोलीपुलिस कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में कोतवाली उरई पुलिस के साथ एसजोजी व सर्विलांस टीम क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की कई घटनाओं में शामिल शातिर अपराधी सुनील कुशवाहा इकलासपुरा के बीच संपर्क मार्ग से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ...