पुलिस मुझे गिरफ्तार करने आ रही है; जंतर-मंतर पर डटे अभिजीत दीपके का दावा; भारी पुलिस बल तैनात
नई दिल्ली, जून 20 -- दिल्ली के जंतर-मंतर पर पर शांतिपूर्व प्रदर्शन के लिए जुटी कॉकरोच जनता पार्टी ने अब प्रोटेस्ट खत्म करने से इनकार कर दिया है। कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ अभिजीत दीपके ने ऐलान किया है कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते, वह जंतर-मंतर से नहीं जाएंगे। इसके लिए उन्होंने दिल्ली पुलिस से प्रदर्शन के लिए अनुमति बढ़ाने की मांग भी की थी लेकिन पुलिस ने इससे इनकार कर दिया है। पुलिस ने शाम पांच बजे तक प्रदर्शन स्थल खाली करने के लिए कहा था। लेकिन ऐसा ना होने पर अब मौके पर भारी पुलिसबल तैनात कर दी गई है। इस बीत अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन जारी रखने की अपील करते हुए दावा किया है कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने आ रही है। तय समयसीमा के बावजूद प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पर डटा देख पुलिसकर्मियों ने सीटी बजाकर ऐक्शन शुरू कर दिया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.