देहरादून, जुलाई 3 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शुभम सिंह ठाकुर शुक्रवार को प्रेमनगर थाने में पुलिस द्वारा आम जनता के साथ किए गए अभद्र व्यवहार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए पुलिस मुख्यालय के गेट पर धरने पर बैठ गये।शुभम सिंह ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि काफी समय से क्षत्रिय करणी सेना प्रेमनगर थाने में मारपीट व पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार को लेकर लगातार पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं। लेकिन किसी के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हीं के खिलाफ साजिश की जा रही है। जिसके सबूत शुभम सिंह ठाकुर ने पुलिस अधिकारियों को भी सौंपे हैं। शुभम सिंह ठाकुर ने बताया कि जब उनके साथ ऐसा हो सकता है तो आम आदमी का क्या होगा। इस ...