मुजफ्फर नगर, मार्च 1 -- शहर के पुलिस मॉडर्न स्कूल में होली का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस रंगोत्सव में नन्हे-मुन्ने बच्चों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। बच्चों के बीच शिक्षकों ने भी जमकर उत्साह मनाया, जिससे पूरा माहौल रंगीन और खुशनुमा हो गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सुधा शर्मा ने बच्चों को होली की बधाई देते हुए सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने के गुर सिखाए। उन्होंने विशेष रूप से सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि आंखों को रंगों से बचाएं और केवल प्राकृतिक व हर्बल गुलाल का ही प्रयोग करें। उन्होंने बच्चों को आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हुए जल संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया। वहीं, भागवंति सरस्वति विद्या मंदिर में भी छात्राओं ने शिक्षिकाओं के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.