पुलिस महानिरीक्षक पीएसी ने किया निरीक्षण
फतेहपुर, अगस्त 25 -- फतेहपुर। पुलिस महानिरीक्षक पीएसी पूर्वी जोन प्रयागराज धर्मवीर ने मंगलवार को 12वीं वाहिनी पीएसी का आकस्मिक निरीक्षण किया। सेनानायक मनोज कुमार अवस्थी,आईपीएस ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। सलामी गार्द के बाद आईजी ने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने क्वार्टर गार्ड, जी 11 भवन, बैडमिंटन हॉल, जिम्नेजियम और प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया। गोपनीय शाखा, कंट्रोल रूम समेत विभिन्न कार्यालयों की व्यवस्थाएं भी देखीं। इसके बाद जवानों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने तथा त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक सेनानायक प्रतिमा सिंह समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.