भागलपुर, मई 5 -- नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार को नवगछिया में संचार साथी के तहत ऑपरेशन मुस्कान में मोबाइल की बारामदगी को लेकर बिहार पुलिस महानिदेशक ने नवगछिया पुलिस अधीक्षक को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया है। नवगछिया पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि नवगछिया पुलिस जिला में ऑपरेशन मुस्कान के तहत फरवरी में 60 मोबाइल बरामदगी कर मोबाइल धारकों के बीच मुस्कान ला रहा है। मई माह की शुरुआत में ही 35 मोबाइल की बरामदगी की गई। इस मौके पर नवगछिया हेड क्वार्टर डीएसपी मनोज कुमार सुमन, साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.