महाराजगंज, जून 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 12 चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थानों व चौकियों पर तैनात उप निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। एसपी ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस कार्यालय के मीडिया सेल के अनुसार पनियरा चौकी इंचार्ज एसआई मृत्युंजय उपाध्याय को चौकी प्रभारी लेहड़ा, लेहड़ा चौकी प्रभारी पंकज यादव को चौकी प्रभारी कस्बा पनियरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। परतावल चौकी प्रभारी अमित सिंह को धानी चौकी प्रभारी व धानी बाजार चौकी प्रभारी आलोक कुमार राय को परतावल चौकी प्रभारी बनाया गया है। ठूठीबारी कोतवाली में तैनात एस...