गया, मई 17 -- पुलिस विभाग में शनिवार की देर रात हुए बड़े फेरबदल ने गया जी पुलिस महकमे में हलचल बढ़ा दी है। सरकार ने गया जी में तैनात एक साथ कई डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया है। साइबर डीएसपी साक्षी राय को बेगूसराय बीएमपी-8 भेज दिया गया है। उनकी जगह सारण में प्रशिक्षु डीएसपी रहे अब्दुल रहमान दानिश को गया साइबर डीएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच इस पोस्टिंग को अहम माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- पुलिस महकमे में देर उलटफेर, कई डीएसपी हुए इधर से उधरतबादले की जानकारी शेरघाटी डीएसपी टू अजय कुमार का तबादला राजगीर पुलिस एकेडमी में कर दिया गया। उनकी जगह जमुई साइबर क्राइम में तैनात राजन कुमार को शेरघाटी भेजा गया है। यह भी पढ़ें- धीरज कुमार बने इमामगंज पुलिस अनुमंडल के नए एसडीपीओअन्य अधिकारियों के तबादले ग...