श्रावस्ती, अप्रैल 27 -- श्रावस्ती, संवाददाता। पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी राहुल भाटी ने रविवार रात 30 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इसमें अधिकांश पुलिस चौकी प्रभारियों के कार्यस्थल बदले गए हैं। मानीटरिंग सेल के प्रभारी रहे उपनिरीक्षक जयहरि मिश्र को नवीन माडर्न श्रावस्ती थाने का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लक्ष्मनपुर पुलिस चौकी प्रभारी रहे शमशाद अली को भिनगा कस्बा पुलिस चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। सेमरी पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश साहनी को चौकी प्रभारी जिला कारागार, सिरसिया के बाबा विभूतिनाथ पुलिस चौकी प्रभारी जीतेंद्र राय को लक्ष्मनपुर पुलिस चौकी का प्रभारी, पतिझिया पुलिस चौकी प्रभारी प्रेमानंद को सेमरी, भंगहा पुलिस चौकी प्रभारी जयवेंद्र कुमार को बंठिहवा, नासिरगंज पुलिस...