फतेहपुर, मार्च 30 -- फतेहपुर। पुलिस महकमें में तबादलों की आहट है। एसपी ने सोमवार को पूर्व में थानों, कोतवाली में चार्ज में रहे इंस्पेक्टर और दरोगाओं की सूची मंगाई है। कौन किस-किस थाने में तैनात रहा और हटा तो क्यों हटा। इन सबकी जानकारी जुटाई जा रही है। सूत्रों का दावा है कि पहली सूची में कम से 12 थानों में बदलाव की संभावना है। 15 मार्च को जिले की कमान संभालने वाले एसपी अभिमन्यु मांगलिक पहले दिन से पुलिस के व्यवहार को लेकर अधीनस्थों को लगातार निर्देशित कर रहे हैं। खासकर थाने पहुंचने वाले पीड़ितों से पुलिस कर्मी अच्छा व्यवहार करें यह प्राथमिकता है। इसके साथ ही विवेचना में लापरवाही, घटित अपराधों को छिपाने में भी एसपी का रुख सख्त है। इस तरह के मामलों में दो दरोगा निलंबित और बिंदकी कोतवाल दुर्गेश गुप्ता लाइन हाजिर हो चुके हैं। कई थानों में अभी ...