आगरा, जनवरी 8 -- पुलिस महकमे की आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायतों के निस्तारण में कासगंज को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। यह रैंकिंग मुख्यमंत्री कार्यालय के द्वारा वर्ष 2026 की पहली समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर शतप्रतिशत अंक प्राप्त हुए है। अलीगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक प्रभाकर चौधरी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आवेदकों की शिकायतों पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया एवं कराया जा रहा है। यह पूरी टीम की मेहनत का परिणाम है। हमारा लक्ष्य केवल शिकायत को बंद करना नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्याओं का समाधान कर संतुष्टिपरक कार्रवाई करना है। मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.