हापुड़, जून 8 -- रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो ने पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए 20 अतिरिक्त बसें चला दी हैं। ये बसें विभिन्न जिलों में अभ्यर्थियों को लेकर जाएंगी और वहां से अभ्यर्थी जिले में आएंगे। आगामी तीन दिन अभ्यर्थियों को बेहतर बस सेवा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा का आगामी तीन दिन जिले में आयोजन होगा। यहां हापुड़ के अभ्यर्थी विभिन्न जनपदों में परीक्षा देने के लिए जाएंगे। जबकि यहां जिले के परीक्षा केंद्रों पर विभिन्न जनपदों के अभ्यर्थी पेपर देंगे। जिसे ध्यान में रखते हुए रोडवेज के अधिकारियों ने बेहतर इंतजाम कर लिए हैं। यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए 20 अतिरिक्त बसें चलाई यहां हापुड़ डिपो ने विभिन्न रुटों पर 20 अतिरिक्त बसें चला दी हैं। इसके अलावा 10 अन्य बसें रि...