प्रयागराज, मई 11 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज के छात्रनेता आशुतोष पांडेय के खिलाफ लखनऊ के हुसैनगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि आशुतोष पांडेय ने पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया था। इधर, छात्रनेता ने एफआईआर दर्ज होने पर शासन-प्रशासन पर आवाज दबाने का आरोप लगाया है।उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 14 व 15 मार्च को पुलिस उपनिरीक्षक सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा का परिणाम सात मई को घोषित किया गया था। परीक्षा में मेरिट हाई जाने पर छात्रनेता आशुतोष पांडेय ने अपने फेसबुक आईडी पर 3 मिनट 45 सेकेंड का वीडियो बनाकर पोस्ट किया था। परीक्षा में धांधली और पैसे लेकर अपने लोगों को नौकरी देने का आरोप लगाया था। परीक्षा नियंत्रक, उत्तर प्रदेश प...