मथुरा, मार्च 23 -- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती चयन बोर्ड की प्रक्रिया हेतु मथुरा के दो अधिकारियों को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने निर्णायक नामित किया है। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव जयसिंह ने बताया कि डॉ. पदम सिंह कौन्तेय को टेक्निकल डेलीगेट एवं भर्ती प्रतियोगिता की जूरी में शामिल किया है। वह राधाकृष्ण इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य एवं माध्यमिक शिक्षा खेलकूद परिषद के सचिव हैं। वह राष्ट्रमंडल खेल, यूथ कॉमनवेल्थ एवं खेलो इंडिया आदि में निर्णायक रह चुके हैं। वहीं नितिन शर्मा भी निर्णायक नामित किए है। नितिन राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर चुके हैं। वह एलाइड न्यू जनरेशन स्कूल में शारीरिक शिक्षक हैं। उनकी उपलब्धि पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ. अनिल बाजपेई, उपाध्यक्ष संजय पाठक एवं विजय सिंह वर्मा, जिला आर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.