फिरोजाबाद, मार्च 14 -- केस वन- वक्त-सुबह 8.15 बजे। एमजी बालिका महाविद्यालय के बाहर छात्राओं की लाइन लगी हुई थी। इस दौरान एक छात्रा बाहर आती है तथा साथ में आए हुए सहयोगी को खोजती है। नजर आने पर उसे आवाज लगाकर बुलाती है। इसके बाद हाथ में पहने हुए कंगन एवं पैर की पाजेब उतारकर वह उसे देती है तथा फिर से तेजी से भागते हुए अंदर चली जाती है, ताकि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश कर सके।केस टू- वक्त-सुबह 8.45 बजे। दाऊदयाल गर्ल्स महाविद्यालय में अंदर छात्राओं की तलाशी चल रही है। बाहर पुलिसकर्मी बैठे हुए हैं। इस दौरान एक युवती बाहर आती है तथा गेट से बाहर आकर अपने कान से कुंडल उतारती है। इन कुंडल को हाथ में पकड़ कर बाहर खड़े हुए परिजन को खोजने लगती है, ताकि इन्हें उन्हें सौंप दे। काफी देर तक परिजन दिखाई नहीं देने पर वह सामने खड़ी भीड़ में पहुंचती है तथा 15 द...