एटा, मार्च 14 -- शनिवार को पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की दो दिवसीय उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं अन्य समकक्ष भर्ती परीक्षा 2025 के प्रथम दिन जनपद में 11 केन्द्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराई गई। पहले दिन दोनों पालियों में 1628 अभ्यर्थी सख्ती के कारण परीक्षा देने नहीं पहुंचे। परीक्षा के दौरान डीएम प्रेमरंजन सिंह ने शहर के परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 11 परीक्षा केंद्रों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रथम सत्र में 10 से 12 बजे के बीच और दूसरी पाली में दोपहर 3 से 5 बजे के मध्य परीक्षा संपन्न कराई गयी। शनिवार को प्रथम पाली में 3120 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 828 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 3120 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 820 ...