पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले सड़कों पर उतरा पुलिस बल
औरैया, जून 8 -- औरैया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए औरैया पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नगर ने भारी पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्र में सघन पैदल गश्त की। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार से शुरू होने वाली परीक्षा की पूर्व संध्या पर प्रमुख बाजारों, बस स्टैंड, होटल, ढाबों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई। पुलिस टीम ने होटल और ढाबा संचालकों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आने-जाने वाले लोगों का रिकॉर्ड रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए कहा।अधिकारियों यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.