एटा, जून 10 -- जनपद एटा में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तीन दिवसीय भर्ती परीक्षा बुधवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। बुधवार को अंतिम दिन परीक्षा में 5777 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 1327 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं। डीएम अरविन्द सिंह एवं एसएसपी इला मारन के निर्देशन में पूर्णतः शांतिपूर्ण, सकुशल संपन्न हो गई। परीक्षा अवधि के दौरान प्रशासन, पुलिस तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया गया। यह भी पढ़ें- पुलिस परीक्षा के दूसरे दिन दोनों पालियों में 1278 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित परीक्षा के अंतिम दिन की स्थिति बुधवार को दो पालियों में आयोजित पुलिस परीक्षा की प्रथम पाली में कुल 3552 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 2881 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 671 अभ...