पुलिस भर्ती परीक्षा में युवांक बनकर बैठा गजेंद्र गिरफ्तार
मुजफ्फर नगर, जून 10 -- मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दौरान एक केंद्र पर नाम बदलकर परीक्षा देते हुए फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया। चेकिंग के दौरान युवांक शर्मा के नाम पर गजेंद्र शर्मा परीक्षा देते रंगेहाथ पकड़ा गया। केंद्र पर बायोमैट्रिक मिलान होते ही लखनऊ मुख्यालय से तत्काल धोखाधड़ी का अलर्ट जारी हुआ, जिसके बाद आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए मुकदमा दर्ज किया है। मुजफ्फरनगर में 17 केंद्रों पर यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा चल रही है। मंगलवार को पहली पाली में डीएवी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र में चेकिंग के दौरान पंजीकृत अभ्यर्थी युवांक शर्मा की बायोमैट्रिक की गई। बायोमैट्रिक होते ही अभ्यर्थी की असली पहचान बुलंदशहर के जटपुरा निवासी गजेंद्र शर्मा के रूप में सामने आई। डिजिटल मिलान फेल होते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.