हरदोई, मार्च 12 -- हरदोई। 14 और 15 मार्च को होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस की लिखित परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही मुफ्त बस यात्रा की खबर को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने भ्रामक बताया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों के लिए किसी भी प्रकार की निशुल्क यात्रा की व्यवस्था नहीं की गई है। हरदोई क्षेत्र के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश सिंह ने बताया कि परिवहन निगम को शासन स्तर से ऐसा कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है, जिसमें परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की बात कही गई हो। उन्होंने बताया कि 14 और 15 मार्च को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बसों में यात्रा करने वाले सभी अभ्यर्थियों को सामान्य यात्रियों की तरह निर्धारित किराया देना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...