कानपुर, जून 11 -- चकेरी। कैंट में पुलिस भर्ती परीक्षा में जन्मतिथि में हेरफेर करके परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी को गुरुवार को थाने से जमानत मिल गई। हालांकि अभ्यर्थी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। बीते बुधवार को पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान माल रोड स्थित लल्लू प्रसाद इंटर कालेज में जौनपुर, नेवडिया के काजीपुर दरगाह निवासी नागेश कुमार को जन्मतिथि में हेरफेर के चलते पकड़ा गया था। जिसके बाद उसने बताया था कि वह दो बार पुलिस भर्ती परीक्षा दी थी, लेकिन उम्र ज्यादा होने पर वह दस्तावेजों में जन्मतिथि में हेरफेर कर तीसरी बार परीक्षा देने पहुंचा था। थाना प्रभारी अरविन्द कुमार राय ने बताया कि आरोपित पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। यह भी पढ़ें- उम्र में हेराफेरी कर पुलिस भर्ती परीक्षा में बैठा प्रयागराज का छात्र, धोखाधड़ी का केस दर्ज फिलहाल गिरफ्...