हरदोई, जून 9 -- हरदोई। पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान शहर के महात्मागांधी मार्ग किनारे स्थित बेनी माधव इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर नकल करने के प्रयास में एक अभ्यर्थी को पकड़ लिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पाली में आगरा के थाना डौकी क्षेत्र के गांव कुंडौल निवासी रोहित पथौरी परीक्षा देने आया था। एएसपी पूर्वी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि आठ जून को वेणी माधव विद्यापीठ इण्टर कॉलेज में दूसरी पाली का पेपर समाप्त होने के बाद रोहित पथौरी पहुंचा। गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड को बताया कि उसका पहचानपत्र कॉलेज के अंदर छूट गया था। उसे लेने का बहाना बनाकर अंदर गया। फिर गेट के पास स्थित वाटर कूलर के पास अपना एंड्रायड मोबाइल और पूर्व की प्रतियोगी परीक्षा का प्रश्नपत्र छिपा दिया। इसके बाद चला ...