हाथरस, मार्च 10 -- हाथरस। उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को जिले के तेरह परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। हर परीक्षा केंद्र पर सेक्टर ओर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। शासन की नजर लिखित परीक्षा पर रहेगी,यदि किसी परीक्षा केंद्र पर कोई गड़बड़ी मिली तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। परीक्षा को लेकर तैयारियां पुलिस ओर प्रशासनिक स्तर से शुरू कर दी गई है। उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारियों में अभ्यर्थी जुटे हुए हैं। परीक्षा को जिले में आयोजित कराए जाने के दिशा निर्देश पिछले दिनों जारी किए गए। दिशा निर्देश जारी हो जाने के बाद परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई। जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा 14 और 15 मार्च को आयोजित की जाएगी। हर दिन दो पालियों में परीक्षा आय...