लखीमपुरखीरी, जून 7 -- प्रदेशभर में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा होने जा रही है। जिले में परीक्षार्थियों को लाने ले जाने को लेकर रोडवेज ने तैयारी की है। इसके लिए 35 बसों को लगाया जाएगा। एआरएम लखीमपुर गीता सिंह ने बताया कि लगातार तीन दिन होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए गोला डिपो की 35 बसें लगायी जाएगी। बस अड्डे पर जगह न होने के चलते इन बसों को पुलिस लाइन में खड़ा किया जाएगा। इसके बाद गांधी चौराहे और बस अड्डे के पास से परीक्षाओं को सफर के लिए बसें मिलेगी। मौजूदा समय में पुराने बस अड्डे की बिल्डिंग के ध्वस्तीकरण का काम चल रहा है। यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती परीक्षा: मॉकड्रिल में ऑल इज वेल मिली तैयारी, 14 केन्द्रों पर परिक्षा इस काम को तीन दिन के लिए बंद कराया जा रहा है। इससे किसी तरह का हादसा न हो सके। साथ ही बस अड्डे के वाटर कूलर हटने से पानी ...