इटावा औरैया, मार्च 14 -- इटावा, संवाददाता । शनिवार और रविवार को होने वाली पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसे लेकर शुक्रवार की देर रात को जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में सार्वजनिक स्थानों पर व्यवस्था देखी गई।जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रात में रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड जाकर भी व्यवस्था देखी ताकि किसी अभ्यर्थी हो कोई परेशानी ना हो। इसके अलावा इन अधिकारियों ने रेन बसेरों का भी निरीक्षण किया कि वहां अभ्यर्थी और उनके परिजनों के रुकने के लिए पूरी व्यवस्थाएं हैं या नहीं। रेन बसेरों में अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों के रुकने की पूरी व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही साईं उत्सव गार्डन और मधुवन वाटिका में भी व्यक्तियों के ...