बलिया, मार्च 10 -- बलिया। जनपद में दो दिनों तक होने वाले पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा की तैयारी तेज हो गयी है। मंगलवार को पुलिस लाइन के सभागार में बैठक कर परीक्षा ड्यूटी की जिम्मेदारी सम्भालने वाले पुलिसकर्मियों को निर्देश दिये गये। बिफ्रिंग करते हुए एसपी ओमवीर सिंह ने जवानों को अंदर और बाहरी सुरक्षा कवच को बेहतर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में 14 व 15 मार्च को उत्तर प्रदेश पुलिस सब इन्सपेक्टर परीक्षा आयोजित है। इस मौके पर एएसपी (दक्षिणी) कृपा शंकर, एएसपी (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी नगर मो. उस्मान आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.