सहारनपुर, मार्च 12 -- सहारनपुर। आगामी उपनिरीक्षक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए बुधवार को सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। परीक्षार्थियों की संभावित बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यात्रियों की सुविधा बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षा के दौरान बेहतर समन्वय और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए रेलवे अधिकारियों व सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त बैठक भी आयोजित की गई। अधिकारियों ने शाम 5 से 6 बजे तक स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म और आने-जाने वाले मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान एएसपी मनोज कुमार, सीओ जीआरपी राजीव कुमार सिसोदिया, आरपीएफ निरीक्षक सुरेंद्र मीणा, सहायक उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह व राजेश कुमार, डिप्टी एसएस कमर्श...