आजमगढ़, मार्च 13 -- आजमगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की ओर से उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए रेल प्रशासन विशेष ट्रेन चलाएगा।गाड़ी संख्या 05192 आजमगढ़-गोरखपुर परीक्षा विशेष गाड़ी 13 ,14 एवं 15 मार्च को आजमगढ़ से दिन में 14:00 बजे प्रस्थान कर मऊ से 14:55 बजे, भटनी से 16:30 बजे, देवरिया सदर से 16:55 बजें बजे छूटकर 18:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 13, 14 एवं 15 मार्च को गाड़ी सं 05191 गोरखपुर से रात 20:00 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 20:58 बजे, भटनी से 21:25 बजे, मऊ से 22:55 बजे छूटकर देर रात 00:30 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.