पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
गया, जुलाई 10 -- पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने शनिवार व रविवार को परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन विशेष ट्रेनों के माध्यम से विभिन्न जिलों से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिलेगी। रेलवे प्रशासन ने बताया कि परीक्षा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि अभ्यर्थियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विशेष ट्रेन का परिचालन 11 जुलाई शनिवार को गाड़ी संख्या 03202 पटना-भभुआ रोड परीक्षा स्पेशल रात 11 बजे पटना से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह चार बजे भभुआ रोड पहुंचेगी। यह ट्रेन तारेगना, जहानाबाद, गया, डेहरी ऑन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.