पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए युवाओं की बसों को किया रवाना
बुलंदशहर, जून 9 -- जहांगीराबाद। युवा समाजसेवी शिवा विजय द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को मथुरा भेजने का सिलसिला जारी रहा। शिवाली स्थित नैन सिंह इंटर कॉलेज से भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इन बसों से सैकड़ों अभ्यर्थी पुलिस की परीक्षा देने मथुरा पहुंच रहे हैं। शिवा विजय की ओर से अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के करीब 1500 अभ्यर्थियों के लिए मथुरा तक निशुल्क बस सेवा, रहने और भोजन की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को परीक्षा से पूर्व शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन और मोटिवेशन भी दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- अभ्यार्थियों के लिए मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर रूट पर बढ़े बसों के फेरे शिवा विजय ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं के भविष्य के लिए यदि वह कुछ योगदान दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.