पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें आज से चलेंगी
वाराणसी, जून 8 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे प्रशासन तीन एग्जाम स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। ये गाड़ियां बनारस से बलिया और वाराणसी सिटी से गोरखपुर तक चलेंगी। पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या-05112 परीक्षा विशेष गाड़ी 8 और 9 जून को बनारस से रात 10.45 बजे प्रस्थान कर वाराणसी सिटी स्टेशन पर रात 10.55 बजे आएगी। सारनाथ, औड़िहार, नंदगंज, गाजीपुर सिटी, यूसुफपुर, करीमुद्दीनपुर, फेफना होते हुए रात 1:45 बजे बलिया पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 05149/05150 स्पेशल 8 और 9 जून को वाराणसी सिटी से शाम 7.30 बजे प्रस्थान कर औड़िहार, मऊ, भटनी, देवरिया सदर होकर रात 2:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- यूपी में बदले हुए रूटों से चलेंगी गोमतीनगर-कामाख्या सहित 15 ट्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.