बलिया, जून 6 -- बलिया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे परिक्षार्थियों के लिए तीन जोड़ी परीक्षा विशेष गाड़ी का संचालन करेगा। परीक्षा स्पेशल का परिचालन सात जून से 10 जून तक किया जायेगा। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार ट्रेन संख्या 05134/05133 आजमगढ़-बलिया-आजमगढ़ परीक्षा सात से 10 जून तक आजमगढ़ से 19.30 बजे प्रस्थान कर एवं मऊ जं. से 20.50 बजे छूटकर 21.45 बजे बलिया पहुंचेगी। यह ट्रेन वापसी में 22.15 बजे बलिया से प्रस्थान कर 23.50 बजे मऊ जं. छूटकर दूसरे दिन 01.15 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी। उनका कहना है कि 05136/05135 आजमगढ़-बलिया-आजमगढ़ परीक्षा विशेष गाड़ी आठ जून से 10 जून तक आजमगढ़ से 13.00 बजे खुलकर 14.15 बजे मऊ जंक्शन से छूटकर 15.45 बजे बलिया पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- परीक्षा स्पेशल आज से 10 तक इसके बाद बल...