पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए एएसपी ने केंद्रों पर कसा शिकंजा
उन्नाव, जून 8 -- उन्नाव। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर बनाए रखी। सोमवार को प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेन्द्र लाल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता और मुस्तैदी के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिले में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेन्द्र लाल ने थाना अजगैन क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज चमरौली, श्यामलाल इंटर कॉलेज नवाबगंज तथा राजकीय बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.