पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए आज से चलेंगी 228 बसें
आगरा, जून 7 -- आठ से 10 जून तक होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान हजारों अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए बस स्टेशनों पर अतिरिक्त सुविधाएं, हेल्प डेस्क और बसों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा रोजाना दो पालियों में होगी। अभ्यर्थियों की संभावित भीड़ को देखते हुए शहर से आने-जाने के लिए रोडवेज की 228 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। आईएसबीटी, सैटेलाइट बस स्टेशन, ईदगाह बस स्टेशन, बिजलीघर बस स्टेशन पर नामित अधिकारियों को नियंत्रण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बस स्टेशनों पर 24 घंटे पूछताछ कक्ष, टी-स्टॉल, वाटर कूलर और खानपान की सुविधाएं संचालित रहेंगी। यह भी पढ़ें- 25 केंद्रों पर तीन दिन चलेगी पुलिस भर्ती परीक्षा, हर पाली में 11 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत यह भी पढ़ें- स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.