पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रतिभागियों ने किया ट्रेन का इंतजार
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 10 -- पुलिसभर्ती परीक्षा के अधिकांश प्रतिभागी प्रयागराज की ओर सफर तय करने के लिए ट्रेन का इंतजार करते नजर आए। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर बुधवार को मनवर संगम, पैसेंजर सहित कई ट्रेन विलंब से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि बुधवार को जंक्शन से वाराणसी को जाने वाली पैसेंजर एक घंटे 28 मिनट, बस्ती से प्रयागराज संगम को जाने वाली मनवर संगम एक्सप्रेस 14 मिनट, प्रयागराज से लखनऊ चारबाग को जाने वाली पैसेंजर 22 मिनट, जौनपुर से रायबरेली को जाने वाली रायबरेली एक्सप्रेस 20 मिनट विलंब से जंक्शन पहुंची। शाम के समय जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर दूसरी पाली की पुलिस भर्ती परीक्षा देने के बाद प्रयागराज की ओर जाने के लिए भारी संख्या में प्रतिभागियों की भीड़ मनवर संगम का इंतजार करती नजर आई। मामले की जानकारी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.