हमीरपुर, जून 6 -- हमीरपुर। 8 से 10 जून तक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, जाम की स्थिति से बचाव तथा जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में अस्थायी यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू की जा रही है। एसपी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि यातायात डायवर्जन अवधि 8 से 10 जून तक प्रतिदिन सुबह 5 बजे से सायं पांच बजे तक लागू रहेगी। कानपुर/घाटमपुर से महोबा की ओर जाने वाले वाहन चौडगरा-बांदा मार्ग से होते हुए कबरई के रास्ते महोबा जाएंगे। कानपुर/घाटमपुर से आने वाले वाहन कालपी-उरई एवं बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे के माध्यम से महोबा जा सकेंगे। यह भी पढ़ें- आठ से 10 तक दो पालियों में 13 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा महोबा से कानपुर की ओर जाने वाले वाहन कबरई-बांदा-चौडगरा मार्ग अथवा खन्ना से ...