पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान वाहन व्यवस्था संभालने को मुस्तैद रहेगी यातायात पुलिस
संभल, जून 7 -- जनपद में सोमवार से पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन संभल, बहजोई और सिरसी स्थित कुल 13 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की विशेष ड्यूटी लगाई है। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जगह-जगह पुलिसकर्मी और यातायात कर्मी तैनात रहेंगे। यातायात प्रभारी जगरोशन ने जानकारी दी कि संभल में हिंद इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र की पार्किंग व्यवस्था कॉलेज मैदान में की गई है। यह भी पढ़ें- छह केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, डीएम ने किया निरीक्षण शंकर कॉलेज और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.