बांदा, जून 9 -- बांदा। पुलिस आरक्षी नागरिक भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भीषण गर्मी ने अभ्यर्थियों का इम्तिहान लिया। लू के थपेड़ों के बीच महिला अभ्यर्थी अभिभावकों के साथ केंद्र तक पहुंची तो उनकी हालत बिगड़ गई। दूसरे दिन पंजीकृत 7296 अभ्यर्थियों में 1937 ने मैदान छोड़ दिया। परीक्षा केंद्रों में पारदर्शिता के लिए कड़ी निगरानी की गई। डीएम व एसपी ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया। इधर-उधर घूमते मिले कई सुरक्षा कर्मियों को डांट भी लगाई। तीन दिवसीय पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को शहर के पंडित जेएन डिग्री कॉलेज, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, खानकाह इंटर कॉलेज, जीजीआईसी आदि केंद्रों में सुरक्षा के लिए भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- , दूसरे दिन भी पुलिस भर्ती 4613 अभ्यार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा प्रथम पाली में ...