मथुरा, जून 7 -- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर वृंदावन स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (डीटीआई) में 8, 9 और 10 जून को ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी कोई भी कार्य नहीं होगा। इन तीन दिनों के दौरान लर्निंग लाइसेंस, ड्राइविंग टेस्ट और अन्य लाइसेंस सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहेंगी। वृंदावन स्थित आईटीआई संस्थान को पुलिस भर्ती परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। इसी परिसर में सहायक संभागीय परिवहन विभाग का डीटीआई सेंटर संचालित होता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थी ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े कार्यों के लिए पहुंचते हैं। परीक्षा के दौरान सुरक्षा कारणों से आईटीआई परिसर में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, जिसके चलते डीटीआई की सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए शहर में रूट डा...