गाजीपुर, मार्च 13 -- गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को शुचितापूर्ण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए परीक्षा केंद्र शांति निकेतन इंटर कॉलेज, बरही का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता देखी। साथ ही प्रवेश एवं निकास द्वारों पर सुरक्षा मानकों और चहारदीवारी की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए। 'जीरो टॉलरेंस' की नीति का अनुपालन सुनिश्चित हो। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, प्रकाश एवं बैठने की समुचित व्यवस्था कराने को कहा। एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया सेल एवं स्थानीय अभिसूचना इकाई परीक्षा को लेकर सक्रिय है। हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही ह...